युवागठबन्धन पर्सा द्वारा जनकपुर घटना के विरोध में वीरगंज में राष्ट्रपति का पुतला दहन ।
वीरगंज पौष ३ गते शुक्रवार ः संघीय समावेशी मधेशी युवा गठबन्धन पर्सा मे आकस्मिक बैठक सम्पन्न हुआ है । पर्सा जिला संयोजक ईश्वरचन्द यादव की अध्यषता में होटल कुमुप्लैश में सम्पन्न बैठक में गठबन्धन के नेतागण ओमप्रकाश सर्राफ, सुजित त्रिपाठी, पप्पु पटेल, संतोष सर्राफ, रोशन कुमार, सत्यनारायण रौनियार, फिरोज बादशाह, नन्दु यादव, धर्मेन्द्र पटेल, धुरेन्द्र पटेल, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्त, जाहिर आलम, सुनित चौरसिया, महेश पटेल, श्याम कुमार कानु, पंकज पटेल, असरफ मंसुरी, इं. गजेन्द्र दास, जलेश्वर सर्राफ,
मधुसुदन चौरसिया आदि युवा नेतओं की सहभागिता थी । बैठक में नेपाल सरकार द्वारा सुनियोजित तरीका से जनकपुर घटना में मधेसियों के ऊपर किए गए दमन का कड़ा विरोध किया गया । साथ ही युवा गठबन्धन ने जारी मधेश आन्दोलन के उत्कर्ष में पहुँचने के समय में कुछ गलत तत्व द्वारा किए गए कालाबाजारी के कारण आन्दालन को बदनाम और कमजोर करने की कोशिश पर चिन्ता जताईऔर इसका प्रतिरोध करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । यह जानकारी टोली के युवा नेता ओमप्रकाश सर्राफ ने दी । जारी मधेश आन्दोलन जब तक सफल नहीं हो जाता तब तक गठबन्धन रचनात्मक क्रिया कलाप के साथ आन्दोलन को सशक्त और प्रभावशाली बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी यह बात गठबन्धन के संयोजक ईश्वरचन्द यादव ने बताई ।

