Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबुराम जी उल्लु किसी और को बनाईये मधेशियों को नहीं : मनोज बनैता

 
मनोज बनैता, सिरहा, ११ जनवरी ।
बाबुराम भट्टराई नेतृत्व नयाँ शक्ति निर्माण अभियान के कार्यक्रम को लाहान में संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा लहान ने भंग किया है । इस अभियान अन्तर्गत हो रहे विचार गोष्ठी कार्यक्रम को मधेशी मोर्चा ने विरोध करते हुए तहसनहस किया है । सोमबार सिरहा के लहान में अवस्थित रौनियार सेवा सदन में ‘मधेशी मुक्ति आन्दोलन और नयाँ शक्ति बीच अन्तरसम्वन्ध एक दिवसीय विचार गोष्ठी’ कार्यक्रम में मोर्चा कार्यकर्ताओें ने हल्ला बोला है । जल्दवाजी में शुरु की गई  इस कार्यक्रम में एक या दो वक्ताओं ने ही अपने मन्तव्य रखा था कि अचानक सैकड़ाें के भीड़ आकर रौनियार सेवासदन को मुख्य द्वार की ओर से घेर लिया जिसके कारण उस कार्यक्रम को तुरन्त रोकना पड़ा । मोर्चा के लहान संयोजक कृष्णबहादुर यादव के नेतृत्व में गई हुई भीड़ ने कार्यक्रम स्थल रौनियार सेवा सदनसमिति के हाल में जाकर  गालीगलौज तथा हाथपात भी किया था । लाहान मोर्चा संयोजक यादव ने खुद ही भीतर घुसकर कार्यक्रम यथाशीघ्र बन्द करने की धमकी दी थी । l-1
रौनियार सेवा सदन आसपास का माहौल कुछ घण्टे तक तनावपूर्ण रहा जिसके कारण नयाँ शक्ति निर्माण अभियानकर्ताओं को अपनी सुरक्षा में पुलिस बुलाना पड़ा ।
मोर्चा के सदस्य तथा सदभावना पार्टी के सहमहासचिव राजु गुप्ता ने कहा “ ए सब तो बस एक चाल है उस खसवादी शासक का जो इस मधेश आन्दोलन को कुछ ना कुछ करके भाड़ना चाहता है मगर संयुक्त मधेशी मोर्चा इस बात को कतई सहन नहं कर सकता है ।” उन्होंने धमकी भरे स्वर में सरकार को ये चेतावनी दी है कि “जो इस महाआन्दोलन से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा । ”l3
तमलोपा के नेता राकेश झा के अनुसार विगत पाँच महिना से जारी आन्दोलन को नयाँ शक्ति के नाम में मधेश आन्दोलन को भंग करनेवाली कोई भी गतिविधी इसी तरह रोकी जाएगी । नेता झा ने बाबुराम भट्टराइ से ये प्रश्न भी किया है “ बावुराम जी अचानक आपमें मधेशी गंगा कैसे बहने लगी ? जब आप मसौदा समिति के अध्यक्ष थे तो क्या नेपाल में मधेशी भी रहते हैं वो याद नहीं आया ? बाबुराम जी उल्लु किसी और को बनाईये मधेशियों को नही । ”
इसीतरह मोर्चा ने नियमित रूप से रमेश चौक में कोणसभा को सम्वोधन कर समापन किया ।l3 l2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.