Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार अंधी हो गई है उसे पाँच महीने से जल रहा मधेश दिखाई नहीं दे रहा है: राजेन्द्र महतो

rajendra-mahato
 
काठमाण्डू,11 जनवरी ।
सद्भावना अध्यक्ष राजेन्द्र महतो अपने इलाज के पश्चात् दिल्ली में प्रमुख भारतीय नेताओं से मुलाकात में व्यस्त हैं । इसी दौरान सोमबार काठमान्डौ से मधेशी पत्रकार समाज ने उनसे टेलीफोन पर बातें की । उन्होने कहा कि सरकार अंधी हो गई है उसे पाँच महीने से जल रहा मधेश दिखाई नहीं दे रहा है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उल्लूओं का झुण्ड है जिसे मधेश की कोई समस्या या कठिनाई दिखाई नहीं दे रही है । मधेश पिछले पाँच महीनों से आन्दोलनरत है और सरकार राजधानी में मस्त है ।
rajendra-mahato
सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो

सरकार का यह रवैया देश के लिए हानिकारक सिद्ध होगा । मधेश के अ ान्दोलन को बन्दूक के बल पर जबरदस्ती दबाने की कोशिश घातक सिद्ध हो सकती है । उन्होंने कहा कि शासकों को सबसे पहले अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना आवश्यक है । उन्हें यह समझना होगा कि अधिकार माँगने वाले मधेशी भारतीय नहीं है ।

यह भी पढें   नहीं रहे मैथिली के सशक्त हस्ताक्षर डा. रेवतीरमण लाल
उन्होंने कहा कि मैं अभी भारतीय नेताओं से मिल रहा हूँ । यहाँ से ओली सरकार को यह सलाह भी दी जा रही है कि जल्द समस्या का समाधान करे । प्रधानमंत्री ओली के आगामी फरवरी में होने वाले भारत भ्रमण को लक्षित कर के उन्होंने कहा कि मधेश आन्दोलन दिल्ली का है यह कहने वाला दरबार खुद दिल्ली दौड़ने वाले हैं ।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैं बहुत जल्द नेपाल लौटने वाला हूँ और मैं फिर नाका पर बैठूँगा तबत क जब तक मधेश की माँग पूरी ना हो जाय । यह लड़ाई अब आर पार की है । बिना समाधान हुए यह खतम होने वाली नहीं है । सरकार वार्ता का सिर्फ नाटक कर रही है । अब मधेश सरकार से नगद में काम करने वाला है उधार में नहीं ।
अध्यक्ष महतो ने कहा कि मधेश किसी का उपनिवेश नहीं है यह ओली सरकार को समझना होगा । वर्तमान संविधान के संशोधन को भी मधेश नहीं मानेगा क्योंकि यह मधेश का संविधान नहीं है और मधेश इसे नकार चुका है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com