Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा गठबंधन पर्सा द्वारा पहला संसोधन बिधेयेक जलाया गया ,आन्दोलन जारी रहने का उद्घोष…….

 
ओमप्रकाश सराफ,वीरगंज,माघ ११गते
संविधान संशोधन विधेयक  के विरोध मे संघीय समावेसी मधेसी युवा गठबन्धन पर्सा ने आज संविधान का पहला संशोधन विधेयक जलाया। आन्दोलनरत युवा गठबन्धन के कार्यकर्ताओ ने सरकार द्वारा  एकतर्फी रुप मे संशोधन प्रस्ताव लाए जाने के विरोध में पर्सा के सदरमुकाम वीरगंज के घण्टाघर में संशोधन प्रस्ताव की प्रतिलिपि जला कर विरोध जताया है।
received_780545195405744
आन्दोलनरत पक्ष की सहमति के  बिना पारित हुए संशोधन विधयेक  मधेशी क मांग सम्बोधन नहीं कर सकता है  गठबन्धन के युवा संयोजक ईश्वर यादव ने बताया । मधेश में जारी आन्दोलन को दबाने के उद्देश्य से सत्ताधारी दल ने यह प्रस्ताव पारित किया है यह यादव का आरोप है । फोरम गणतान्त्रिक के केन्द्रिय सदस्य संजय यादव ने कहा विश्व के उत्कृष्ट संविधान कहने वाले  दल ही संशोधन विधेयक लाकर संविधान के त्रुटिपूर्ण रहने की पुष्टि की है । आन्दोलनकारीयों के माँग को न समेट कर संसोधन प्रस्ताव लाना औरजो   मधेश की माँग को सम्बोधन न कर पाना, तथा एमाले  ने अपना दम्भ दिखाकर सुरक्षाकर्मी के द्वारा निहत्थे मधेसी का नर संहार करने की योजना बनाने वाले  का कडा प्रतिकार करने की प्रतिबद्धता गठबन्धन के सलहकार ओमप्रकास सर्राफ ने बताया । उन्होंने सीमांकन के विषय में प्रस्ताव मौन रहने का दावी किया । जनसंख्या के आधार में निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण, सीमांकन, नागरिकता समस्याको समाधान सब निकाय में समानुपातिक समावेशिता के आधार में सहभागिता की गारन्टी जब तक नहीं होगी  आन्दोलन जारी रहने की बात युवा गठबन्धन के नेता बिष्णु पटेल ने  बताया । उसी कार्यक्रम में फिरोज बादशाह, असरफ मंसुरी, धर्मेन्द्र पटेल, महेश पटेल, रोशन कुमार, रमेश सहनी,हुसेन समानी, अजय गुप्ता, वीरभुषण पटेल, प्रवेस सर्राफ लगायत की उपस्थिती थी । received_780545265405737

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed