Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज नाका ठप्प ।

 
बीरगंज दिनांक २९ जनवरी | 
बीरगंज नाका सुचारु होने के कुछ ही घन्टों बाद युवा गठबन्धन द्वारा पूरा बीरगंज ठप्प ।

केफ्यु में वीरगंज

आज सुबह ६ बजे दो चार भारतीय नम्बर के खाली ट्रक नेपाल से भारत प्रवेश होने की सुचना के साथ ही युवागठबन्धन के नेता तथा कार्यकर्ता वहाँ पहुँच कर नाका को फिर से ठप्प कर दिया है । रिक्शा, तांगा, टेम्पू सब बन्द करा दिया गया था । साथ ही टायर जलाकर मितेरी पुल में विरोध प्रदर्शन किया गया था । युवा गठबन्धन के संयोजक ईश्वर यादव, सलाहकार ओमप्रकाश सरार्फ, रोशन पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, कृष्ण पटेल, असरफ मन्सूरी, महेश पटेल, विष्णु पटेल, रमेश सहनी आदि सैकड़ों लोगों की सहभागिता थी । सूचना प्राप्त होने के साथ ही बारा से भी फोरम के सदस्य रामकिशोर यादव, प्रमोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष रामबाबू कुमार यादव के नेतृत्व में सिकेन्द्र दास आदि ४० लोग मितेरी पुल में पहुँच कर धरना पर बैठे थे । नाकाबन्दी और भी सशक्त होने की चेतावनी नेताओं ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com