Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली काँग्रेस मित्र-शक्ति के रुप में काम करना चाहती है : विमलेन्द्र निधि

 

कैलास दास,जनकपुर, माघ २० ।

नेपाली काँग्रेस के नेता एवं साँसद विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि मधेशी जनता के अधिकार दिलाने के लिए नेपाली काँग्रेस धनुषा एक मित्र बनकर काम करना चाहती है । काँग्रेस त्रिशक्ति के रुप में काम भी कर रही है । लेकिन संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा का नेता तथा कार्यकर्ता नही चाहती है ।

nidhi

नेपाली काँग्रेस को अधिवेशन में भाग लेने के लिए आए साँसद निधि ने जनकपुर विमान स्थल में प्रेस कन्फ्रेन्स में कहा कि नेपाल का संविधान २०७२ ऐतिहासिक संविधान है । कुछ त्रृटी है जिसे संशोधन आवश्यक है और हुआ भी है । संविधान संशोधन भी मधेश नेतृत्वकर्ता के अनुसार ही हुआ है । संघियता मधेशी दल का नेताओं का माँग था और दुबरा हुआ संशोधन में संघीयता के प्रदेश के जनसंख्या के आधार निर्वाचन क्षेत्र का अडान संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, तराई मधेश लोकतान्त्रि पार्टी का अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, लक्ष्मण लाल कर्ण, हृदेश त्रिपाठी का ही है और वह संशोधन किया गया है ।

यह भी पढें   पडा गिरफ्त मे उन्मादी : डा.विजय दत्त

साँसद निधि ने जनकपुर घटना की भत्र्सना करते हुए यह भी कहा कि तोडफोड करना, निषेधज्ञा की राजनीति करना गलत है । मधेशी जनता को नेपाली काँग्रेस ही अधिकार दिला सकता है उसके लिए मधेश केन्द्रित नेपाली काँग्रेस के साथ चलना परेगा । मित्र शक्ति के बिना अधिकार सम्भव नही है उन्होनो दोबारा जिकिर किया । उन्होने यह भी कहा कि नेपाली काँग्रेस और मधेश पर्यावाची शब्द है । मधेश का प्रतिनिधि सब दिन नेपाली काँग्रेस ने ही किया और मोर्चा तो आज गठन हुआ है । जब तक मित्र के साथ मिलकर चलना स्वीकार नही करेंगे लडना बहुत कठिन होगा ।nidhi1

यह भी पढें   पडा गिरफ्त मे उन्मादी : डा.विजय दत्त

उन्होने कहा कि नेपाली काँग्रेस का अधिवेशन शान्तिपूर्ण तरिका से सम्पन्न हुआ तो इससे मधेशवादी दल को शक्ति बढेगा । लोकतन्त्र में विरोध करना सभी का अधिकार है किन्तु अराजकता नही हो इस बात को ध्यान होनी चाहिए । अराजकता और निषेधज्ञा की राजनीति से कभी किसी को लाभ नही मिला है । लोकतान्त्रिक सिद्धान्त पर आने के लिए उन्होने सभी से आग्रह भी किया है ।

साँसद निधि के स्वगात के लिए पाँच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एवं नेता जनकपुर विमान स्थल में स्वागत के लिए पहुँचा था । काँग्रेसी नेताओं ने विमलेन्द्र निधि जिन्दावादका नारा भी बुलन्द किया था ।

नेता निधि विमान स्थल से सिधे धनुषा क्षेत्र नं. ३ के नगराईन गया है ।

यह भी पढें   पडा गिरफ्त मे उन्मादी : डा.विजय दत्त

जनकपुर में सुरक्षा व्यवस्था कडा

nidhi4

साँसद विमलेन्द्र निधि को जनकपुर कार्यक्रम को लेकर जनकपुर में सुरक्षा व्यवस्था कडा किया गया था । रामचौक, विद्यापति चौक सहित के रास्ते में दर्जनौं की संख्या में नेपाल प्रहरी तथा सशस्त्र प्रहरी परिचालन किया गया था । जगह जगह घेराबन्दी एवं चेक जाँच भी किया गया था ।

इधर सुरक्षा व्यवस्था कडा होने के वावजूद भी संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा का नेता तथा कार्यकर्ताओं ने विमलेन्द्र निधि के विरोध में नाराबाजी किया था । मधेश विरोधी निधि मूर्दावाद, काँग्रेस नेता निधि गो बैक सहित का नारा जुलुस किया गया था । कुछ जगहो पर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच झड्प भी हुआ है ।nidhi3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com