Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘महागठबन्धन’ आगे बढ़ा

 

डीजे मैथिल, बीरगंज,१९ गते |
संघीय समावेशी मधेशी गठबन्धन ने ‘महागठबन्धन’ की प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है । राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी के शरतसिंह भण्डारी, नेपाल सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष अनिलकुमार झा, फोरम गणतन्त्रिक के अध्यक्ष राजकिशोर यादव और तराई–मधेश राष्ट्रीय अभियान के संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने ऐसा गठबन्धन का प्रस्ताव किया है । यह सभी पार्टी संघीय समावेशी मधेशी गठबन्धन में आवद्ध है । गठबन्धन में आवद्ध पार्टियों की वीरगन्ज में सम्पन्न बैठक ने जारी मधेश आन्दोलन का समीक्षा करते हुए महागठबन्धन की आवश्यकता पर जोड़ दिया है । Gathbandhan photo
गठबन्धन द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति में कहा है– ‘मधेश विगत ६ महिना से आन्दोलित है । इस अवधि में पाँच दर्जन आन्दोलनकारियों की जान जा चुकी है । लेकिन राज्य आन्दोलनकारी की मांग सुनने के लिए तैयार नहीं है, सिर्फ वार्ता के नाटक करते है ।’ ऐसी अवस्था में आन्दोलनरत सभी पक्ष एकजुट होकर ‘महागठबन्धन’ निर्माण करना चाहिए, विज्ञप्ति में उल्लेख है । विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि हम लोंग ने प्रारम्भ से ही मांग किया था कि मधेश में आन्दोलनरत सभी पक्षों का एक ही महागठबन्धन की आवश्यकता है, एक ही मांगपत्र और एकी ही वार्ता टोली होना चाहिए ।
संघीय समावेशी मधेशी गठबन्धन ने यह भी आग्रह किया है कि संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा आन्दोलन का कार्यक्षेत्र के बारे में विचलित न हो और साझा धारणा बनाने के लिए तैयार हो । आन्दोलन को परिणाममुखी बनाने के लिए मधेशी, थारु, आदीवासी जनजाति, दलित, मुस्लीम लगायत सभी समुदाय और वर्ग को न्यायोचित अधिकार मिलना चाहिए –विज्ञप्ति में उल्लेख है । आन्दोलन सशक्त बनाने के लिए गठबन्धन ने आदिवासी–जनजाति, दलित, मुसलमान लगायत सभी समुदाय को अपील किया है ।
साथ ही जारी आन्दोलन को निरन्तरता दिने की बात भी गठबन्धन ने की है । आन्दोलन को थप प्रभावकारी और परिणाममुखी बनाने के लिए आन्दोलन का स्वरुप परिवर्तन करने का प्रस्ताव किया है । गठबन्धन ने कहा है कि मधेश के जिला में जारी आन्दोलन को थप सशक्त किया जाएगा । इसके लिए विरोध सभा, जनजागरण, आमहड्ताल लगायत की थप कार्यक्रम तय की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com