Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये वैलेंटाइन डे अकेले हैं तो यूं ना बेकार, खुद के लिए कुछ करें खास

 

काठमाण्डू,14 फरवरी ।

-खुद के लिए काफी समय से कुछ खरीदना चाह रहे हैं तो इस बार मौका ना छोड़े, खरीद डालें या फिर अकेले कोई मूवी देख आएं।valentine-special-

-और अगर अकेले रहना चाहते हैं तो अपने फेवरेट ऐक्टर जिसपर आपका क्रश हो उसके सारी फिल्में देख डाले। अच्छा फील होगा।

-खुद के साथ वक्त बिताने से बेहतर कुछ नहीं होता। इस वैलेंटाइन डे हर जगह तरह-तरह के केक और पेस्ट्रीज कपल्स के लिए बनाई जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप उसे नहीं खा सकते। किसी अच्छी पेस्ट्री शॉप पर जाएं और अपना फेवरेट केक या पेस्ट्री खरीदें।

यह भी पढें   बीरगंज में सजी सुरों की महफिल, राजेश पांडेय के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

-इस साल वैलेंटाइन डे पर अकेले हैं और दूसरों की तरह किसी डेट पर जाने का सपना इस साल अधूरा रह जाएगा तो ऐसा सोचना अभी बंद कर दें।

-इस साल का वैलेंटाइन डे हो सकता है आप के लिए भी खास। निराश होकर बैठने और बुरा महसूस करने से अच्छा है कि खुद के लिए कुछ खास करें।

-किसी दूसरे पर पैसा खर्च करने से अच्छा है खुद पर खर्च करें। एक अच्छा सा स्पा बहुत सुकून देगा और आपको अच्छा फील होगा। लड़के और लड़किया दोनों ही पार्लर जाकर खुद पर पैम्पर करें इस दिन।

यह भी पढें   बीरगंज में सजी सुरों की महफिल, राजेश पांडेय के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

-बॉयफ्रेड या गर्लफ्रैंड ना हुआ तो क्या हुआ। अपने किसी खास को सर्प्राइज दे सकते हैं। जैसे अपनी मां या फिर दादी-नानी को। उन्होनें ने भी आपको बहुत प्यार किया है।

-अपने दोस्तों के साथ, जो इस साल आपकी तरह ही खाली हों उनके साथ कैंम्पिंग पर जा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com