Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चित्रकला प्रतियोगिता कोहलपुर में सम्पन्न

 

नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, २०७२ फागुन २० गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा के आयोजन में तथा जुनियर रेडक्रस सर्कल राम जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहलपुर के आतिथ्य में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता फागुन १९ गते बुधवार को कोहलपुर में सम्पन्न हुआ है । 2
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी द्वारा जिला के विभिन्न विद्यालयों में गठित जुनियर रेडक्रस सर्कल के सदस्यों में मानवता की सन्देश बृद्धि करने के लिये रक्तदान जीवनदान विषयक वह प्रतियोगिता आयोजन किया गया था ।

यह भी पढें   मुझे फंसाने की ताकत राजा ज्ञानेंद्र में नहीं थी, तो बाकी क्या कर लेंगे?": शेर बहादुर देउवा की विरोधियों को सीधी चुनौती

प्रतियोगिता की शुभारम्भ करते हुये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के उप–सभापति एवं जुनियर युवा समिति के संयोजक सुरेन्द्रनाथ सापकोटा ने चित्रकला ऐसी सशक्त माध्यम है जो संसार भर प्रसिद्ध है और चित्रकार ने तयार किया चित्र से उस की भावनाए“ और आचरण दिखाई पडती है उन्होंने बताया ।

जुनियर यूवा समिति के सदस्य एवं सिद्देश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकनायक दिर्घराजबजगाई ने रेडक्रस संस्थापक हेनरी ड्युना को सम्झते हुये मानवता की सन्देश देने के लिये वह प्रतियोगिता आयोजन किया गया है बताया ।

यह भी पढें   सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपना इस्तीफा देंगे

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा ने उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये नेपाल में रक्तसंचार सेवा स्थापना भयेक वर्ष को स्वर्णजयन्ती वर्ष मनाने की क्रम में रक्तदान जीवनदान विषयक प्रतियोगिता आयोजन किया गया है ।3

रक्तदान जीवनदान विषय में केन्द्रीत प्रतियोगिता में २५ विद्यालय सर्कल के सहभागिता रही थी । विजेताओं को आगामी जिला स्तरीय जुनियर÷युवा रेडक्रस गोष्ठी में पुरस्कार और प्रमाण–पत्र प्रदान किया जाएगा ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी जूनियर ÷यूवा समिति के संयोजक सुरेन्द्रनाथ सापकोटा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में रामजानकी विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिग्देल, प्रधानाध्यापक प्रेम लता पोखरेल, जुरेस समिति के सदस्य विनोद लम्साल, नेरेसो बाँके शाखा की जनसम्र्पक अधिकृत सरिता सिंह, कोहलपुर उपशाखा के लालबहादुर राना लगायत ५३ लोगों की उपस्थिति रही थी, कार्यक्रम संचालन रामजान की उ.मा.वि.के सह–प्रधानाध्यापक टंक गौतम ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com