Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरी प्राचीन महोत्सव का मंत्री पोखरेल द्वारा उद्घाटन, मोर्चा द्वाराद्वारा विरोध

 
 
दिलिप कुमार यादव,कपिलवस्तु, २१ फागुन 
IMG_1033
कपिलवसतु के तौलिहवा में पर्यटन, संस्कृति तथा नागरिक उडययन मन्त्री आनन्द कुमार पोख्रेल ने महोत्सव का उदघाटन किया है । “ कपिलवस्तु जिला के समग्र बिकास का आधार, धार्मिकस्थल का प्रबद्र्धन, पर्यटन, कृषी, उधोग और व्यापार” के नारा के  साथ कपिलवस्तु नगरपालिका ५ बुद्धपद्धम उच्च माध्यमिक बिधालय के खेल मैदान में तौलिहवा उधोग बाणिज्य संघ की आयोजनामा फाल्गुन २१ गते से चैत्र २ गते तक  आयोजित तीसरी प्राचीन कपिलवस्तु महोत्सव २०७२ का मन्त्री पोख्रेल ने  उदघाटन किया । पोखरेल ने कहा कि अब कपिलवस्तु जिला पीछे नही. हो सकता । उन्होंने कहा कि अब एकजुट होकर आगे बढना होगा और आन्दोलन आदि का बहिष्कार करना होगा तथा पर्यटन को बढावा देना होगा । इसी अवसर पर बोलते हुइ जिला अधिकारी अब्दुल कलाम खाँ ने भी जिला के विकास के लिए सभी समुदायों को आगे आने का आह्वान किया । 
तौलिहवा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष गयादिन कुर्मी ने कहा कि महोत्सव का मुख्य लक्ष्य कपिलवस्तु को एतिहासिक स्थान के रुप में प्रवद्र्धन और विकास करना होगा । यहाँ के परातत्व का प्रचार और प्रसार भी करना होगा ताकि पर्यटक की समभावना को विकसित किया जा सके । मेला में १ सौ ५० व्यवसायिक स्टल तथा ५० से अधिक  प्रदर्शन स्टल लगाया गया है । इस महोत्सव में करीव १ करोड ५० लाख से अधिक की ब्यवसायिक कारोबार होने और  १ लाख ५० हजार से अधिक  दर्शकों के आने की अपेक्षा है । इस अवसर में मन्तब्य देने वाले सभी वक्ता ने जिला के विकास पर ज्यादा बल दिया । महोत्सव के संयोजक गयादीन कुर्मी की अध्यक्षता, मन्त्री पोख्रेलल की प्रमुख आथित्यता, तौलिहवा उधोग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष सचिन कुमार कसौधन का स्वागत और संघ के महासचिव अर्जुन चापागाई और चिन्ता परियार के संयुक्त सञ्चालन में सम्पनन उदघाटन सत्र के कार्यक्रम में नेकपा एमाले के जिला उपाध्यक्ष बाबुराम खनाल, संयुक्त राष्ट्रबादी मोर्चा का सुरज अग्रहरी, नयाँ शक्ति के जिला संयोजक नारायण खनाल, कपिलवस्तु उधोग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष यज्ञ भटराई और कपिलवस्तु व्यापार संघ के  अध्यक्ष महादेब पोख्रेल ने अपना मन्तव्य दिया । 
मोर्चा का बिरोध 
इस् बीच महोत्सव का उदघाटन करने आए मन्त्री पोख्रेल का जिला के मधेस केन्द्रित दल ने विरोध किया है । मन्त्री पोख्रेल मञ्च में आथित्यता ग्रहण करने के समय में मोर्चा के नेता तथा कार्यकर्ता ने महोत्सव स्थल के  प्रबेश द्धार में काला झण्डा लेकर विरोध किया । बर्तमान सरकार जनबिरोधी सरकार कहते हुए और मधेश के मुद्दा को न समेटने वाली सरकार के मंत्री का विरोध करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था यह जानकारी  सदभावना पार्टी के जिला अध्यक्ष रबिदत्त मिश्र ने दी । IMG_1066

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed