Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे ओर भारत के प्रसिद्ध कथाकार इन्द्रबहादुर राई महाविद्यावारिधि से सम्मानित

 

काठमान्डौ, चैत्र १ गते

काठमान्डौ अवस्थित राष्ट्रीय सभागृह में त्रिभुवनविश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बारहवीं विशेष दीक्षान्त समारोह आयोजित की गई ।

dikshant-1उक्त समारोह में नेपाल के राष्ट्रीय कवि माधवप्रसाद घिमिरे और दार्जिलिंग(प.बंगाल, भारत) के नेपाली भाषा के कथाकार और आख्यान विधा के जानेमाने साहित्यकार इन्द्रदेव राई को मानार्थ महाविद्यावारिधि उपाधि से सम्मानित किया गया । उक्त समारोह की अध्यक्षता त्रि.वि.के कुलपति और प्रधानमंत्री के.पी.ओली ने की और प्रमुख अतिथि के पद पर राष्ट्रपति महामहिम विद्या भंडारी जी की गरिमामयी उपस्थिति थी । साहित्यकार इन्द्रदेव राई की अनुपस्थिति में उन्हें उक्त उपाधि से सम्मानित किया गया । महामहिम राष्ट्रपति ने राष्ट्रकवि माधवप्रसाद को महाविद्यावारिधि की उपाधि से विभूषित किया ।dikshant-2dik-3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.