Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेनजिंग नोर्गे शेरपा और ध्यानचंद को मिलेगा भारत रत्न

 

नई दिल्ली।।  ‘  महाशतक  ‘  के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को  भारत रत्न के लिए भी इंतजार करना पड़ सकता है। देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए खेल मंत्रालय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तेनजिंग नॉर्गे के नाम की सिफारिश की है।
बीसीसीआई ने आश्चर्यजनक रूप से इस सम्मान के लिए सचिन तेंडुलकर के नाम की सिफारिश नहीं की है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर कहा कि भारत रत्न के लिए नाम भेजा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय खुद नाम तय करता है।
खेल मंत्रालय के इस कदम से यह लगभग तय है कि अभी भारत रत्न सचिन को नहीं मिलने जा रहा। देश का यह सबसे बड़ा सम्मान ध्यानचंद या फिर तेनजिंग नॉर्गे में से ही किसी को मिलेगा। सरकार गणतंत्र दिवस पर इसकी घोषणा कर सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *