Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली गीत का भिडियो एलबम लोकार्पण,

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू चैत्र २४ |मैथिली का पहला राखी गीत भी एलबम में समाहित

DSCN2425
मैथिली साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामभरोस कापडि भ्रमर कृत गीतगजलों का भिडियो एलबम अरिपन आज एक कार्यक्रम के बीच लोकार्पण किया गया ।
नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सभाकक्ष मे आयोजित समारोह में प्रतिष्ठान कें कुलपति गंगाप्रसाद उप्रती द्वारा उक्त एलबम को लोकार्पित किया गया । प्रमुख अतिथि के रुप में कुलपति उप्रेति ने अपना मन्तव्य व्यक्त करते हुए कहा– गीतकार भ्रमर एक वरिष्ठ साहित्यकार होने के साथ संस्कृति विद भी हैं, इसी कारण संभवतः उन के एलबम में होली से लेकर राखी एवम् अन्य संस्कार–संस्कृति के गीतों का भरमार है । उन्हो ने गीतकार एवम् उक्त एलबम के प्रस्तुत कर्ता डा. भ्रमर के लेखन कला का प्रशंसा करते हुए बधाइ भी दी ।DSCN2429
लोकार्पित एलबम में कुल ९ गीत समाहित है । विभिन्न विधा का गीत इस एलबम की खासीयत है । स्वर सम्राट गुरुदेव कामत, मधुर स्वर के धनी क्रमशः आभाष लाभ, रामा मण्डल, रश्मि रानी लगायत के मैथिली के चर्चित एवम् विख्यात गायकों का स्वर से भरा एलबम मे दशरथ चौधरी का संगीत रहा है । एलबम के सम्पादन एवम् निर्देशन क्रान्ति के.सी. ने कीया है तथा सभी ९ गीतों का रचनाकार भ्रमर हंै ।
अहाँ आबी कि छनके हमर कंगना, मचल आई होरी हो….बोल के सभ गीतों का प्रर्दशन कार्यक्रम के दौरान किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन गामघर मल्टि मिडिया प्रा.ली द्वारा किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.