आन्दोलनरत गठबन्धन द्वारा मनायागया मजदुर दिवस
संवाददाता, काठमाण्डू, बैशाख १९

अनतर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस के अवसर पर आन्दोलनरत मधेसी, आदिवासी, जनजाति सम्मिलीत संघीय वठबन्धन द्वरा जिला सदरमुकाम लगायत मुख्य शहर बजार में र्याली प्रर्दशन, आमसभा व कोणसभा आयोजन किया गया ।
मजदुरों के हकहित के सवाल पर बहस व जारी आन्दोलन के विषय में चर्चा–परिचर्चा के साथ ही जेठ १ गते काठमाडौं जाऊँ, सिंहदरबार घरौं नारा के साथ प्रर्दशन किया गया ।
संघीय गठबन्धन से प्राप्त जानकारी के मुताविक जेठ १ गते से सम्पूर्ण जिलों के अतिरिक्त काठमाण्डू आन्दोलन को विशेष रुप से परिचालन की जाएगी ।

