ओली की बोली से ही अलग देश के लिए गोली निकलेगी : उपेन्द्र यादव
विजेता चौधरी,काठमाण्डू जेठ ५ |
विशाल विरोध सभा मे बोलते हुए गठबन्धन प्रमुख तथा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा– राज्य ने बात नही सुनी तो विद्रोह होगा, उन्होंने चेतावनी के लहजे मे कहा– सरकार शान्तिपूर्ण और सहिष्णु तरिका से नही सुनेगी तो यूवादल जिस तरिका से चाहेगी सम्झाएगी ।
आन्दोलनरत संघीय गठबन्धन का जारी आन्दोलन सिंहदरबार घेराऊ एवम् प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार से होते हुए आज काठमाण्डू का हृदय केन्द्र रत्नपार्क का शान्ति वाटीका पहुँचकर विशाल विरोध सभा का आयोजन कीया है ।
विरोध सभा को संबोधन करते हुए यादव ने कहा ओली सरकार इस देश के राष्ट्रीय एकता को विखण्डन वाद के तरफ धकेलना चाहता है । उन्होंने विखण्डन के तरफ धकेलने के वजह से ही हमारी राष्ट्रीय मुद्दा संबोधन नही करना चाहता है ओली । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान संविधान जल्दवाजी मे फास्टट्रयाक मे बनाया है, हम लोगों से विमर्श ही न कर के तथा हम लोगों को बोल्ने ही नही दियागया और जो संविधान बनी विध्वन्स का मूल कारण यही है बताया ।
यादव ने विरोध सभा मे बोलते हुए कहा हम संविधान पुर्नलेखन की बात की, मौका यही है संविधान का गलत प्रावधान तथा गल्तियाँ सुधारकर पुर्नलेखन करें । उन्होंने चेतावनी देते हए कहा कि पुर्नलेखन न हुइ तो जनविद्रोह से स्वतः संविधान खारिज कर जनता स्वयम लिखेगी नया संविधान ।
सदभावना पार्टी के उपाध्यक्ष लक्षमणलाल कर्ण ने विरोध सभा मे बोलते हुए कहा अधिकार के लिये अब गोली भी खाएगें पर पिछे नही हटेगी गठबन्धन । उन्हों ने पहिचान स्थापित न होने की वजह से जनता पीडित होने की बात बताई ।
गठबन्धन नेता लिंगदेन ने कहा दश वर्ष पहिले हम लोग एक हुए होते तो मधेस की लडाइ में इतने युवा सहिद नही हुए होते । उन्हों ने चेतावनी देते हुए कहा हम उस मोड पर आ गए है जहा देश विद्रोह मे जा चुकि है, अब कुछ भी होसकता है ।
गठबन्धन द्वारा आयोजीत विशाल विरोध सभा को कुमार लिंगदेन, महेन्द्रराय यादव, परशुराम तामांग, अनील झा लगायत के वरिष्ठ नेताओं ने संवोधन कीया था ।सभा का अध्यक्षता उपेन्द्र यादव ने कीया था । सभा मे गठबन्धन के सभी पार्टीयाँ तथा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थें ।

कार्यक्रम के दौरन गठबन्धन प्रमुख उपेन्द्र यादव ने आन्दोलन की आगेका कार्यक्रम भी सार्वजनि क कीया । आन्दोलन जेठ १७ गते तक जारी रहेगी ।


