विद्यार्थी संगठन ने सरकार को तीन दिन का अल्टिमेटम दिया
काठमाण्डू, जेठ १२
संयुक्त विद्यार्थी संगठन ने नेपाल को अनुगमन प्रतिवेदन तत्काल सार्वजनिक करने की माग करते हुए तीन दिन के भीतर माग सम्बोधन न होने पर कडा आन्दोलन का चेतावनी भी दिया है ।

संयुक्त विद्यार्थी संगठन के बुधवार बैठी एक बैठक ने निजी विद्यालय मनमानी शुल्क ले रही है और सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही है आरोप लगाते हुए आज ही शिक्षामन्त्री को ध्यानाकर्षण कराने का निर्णय है ।
मन्त्री को ध्यानाकर्षण करने के तीन दिन के भितर माग पूरा न होने पर संगठन ने कडा आन्दोलन का कार्यक्रम घोषणा करने की बात बताई ।
गौरतलब है, सरकार एवम् संगठन बीच ज्याद शुल्क लेने बाले स्कुलो का अनुगमन तथा करवाही करने की सहमति हुई थी । उक्त सहमति अनुसार सरकार ने अनुगमन तो किया परन्तु विवरण सार्वजनिक नही किया है । संगठन ने विवरण सार्वजनिक करने को सरकारको दवाव दे रही है ।


