Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन का २४ वां वार्षिक बैठक सम्पन्न

 

काठमांडू, २७ मई |

नेपाल के लिए भारत के राजदूत श्री रन्जीत राय की अध्यक्षता में भारतीय राजदूतावास, डिफेन्स विङ्ग द्धारा काठमाण्डौ में भारतीय भुतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन, नेपाल के २४वाँ बार्षिक बैठक १८ मई २०१६ को काठमाण्डौ में सम्पन्न हुआ । भारतीय राजदूतावास, डिफेन्स विंङ्ग के अन्तर्गत भारतीय भुतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन, नेपाल ने नेपाल में रहने वाले भारतीय पेन्शेनरों के कल्याण के लिए कार्य संचालन करते आ रहे हैं । करीब ९०००० भारतीय सेना के भु.पू., करीब ३६००० अर्ध सैनिक और सिभिल पेन्शेनर नेपाल में रहते हैं । सन् १९४७ से ही भारत सरकार उनके लिए कल्याण सम्बन्धि सभी मामले को देख रही है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री आज जा रहे हैं मुस्ताङ, कारण का खुलासा नहीं

Picture 1

उक्त बैठक में नेपाल सरकार की ओर से श्री महेश प्रसाद दाहाल, रक्षा सचिब के नेतृत्व में नेपाल सरकार के बरिष्ठ अधिकृत और भारत क ीओर से श्री प्रभु दयाल मीणा, सचिब भु.पू. कल्याण, रक्षा मन्त्रालय, एवम् लेफ्टीनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार, भि.एस.एम., महानिर्देशक (अनुशासन, समारोह एवम् कल्याण), भारतीय सेना के नेतृत्व में कर्नल मन राज सिंह मान, डिफेन्स अटैच,े एवम् भारतीय राजदूतावास के अधिकृत और नेपाल स्थित जिला सैनिक बोर्ड के सेक्रेटरीयों ने भाग लिया था । उक्त बैठक का उद्देश्य नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकृतों के साथ विस्तृत विचार कर के नेपाल में रहने वाले भारत सरकार के पेन्शेनर के लिए संचालित बिभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को और भी प्रभावशाली बनाना था ।

यह भी पढें   तीन वर्षीया बालिका की हत्या के विरोध में वीरगंज–पथलैया सड़क अवरुद्ध

Picture 0

नेपाल में पेन्शेनर को भारत की ही तरह पेन्शन और अन्य सुबिधा प्रदान किया जाता है । नेपाल में समान दर्जा के लिए समान पेन्शन योजना का कार्यान्वयन क्रमबद्ध रुप में शुरु किया गया है । नेपाल सरकार ओर भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्धारा प्रसंशनीय रुप में २४औं बार्षिक बैठक में भाग लिया भारतीय भुतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन का बार्षिक बैठक अभुतपूर्व रुप से ले सफल रहा । उक्त बैठक भारत सरकार द्धारा नेपालवासी बीर सैनिकों की समस्याओं के समाधान करने की राह में तत्परता का एक उदाहरण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com