Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी के लाइन विपरित बोलने पर नेता जितेन्द्र देव की आलोचना

 

काठमाण्डू, जेठ ३२
सरकार छोडने के विषय में पार्टी के नियम से अलग सार्वजनिक अभिव्यक्ति देने पर फोरम लोकतान्त्रिक के भीतर नेता जितेन्द्र देव की आलोचना की जा रही है ।

सरकार छोडने के विषय में पार्टी के धारणा विपरित बोले जाने की बात को ले कर केन्द्रीय समिति बैठक में उनकी आलोचना होने की बात सुत्रों ने बताई । अभी सरकार बदलने की बात पार्टी के भीतर नही है, ये गलत बात बाहर आई है । सुत्रौ से प्राप्त जानकारी के मुताविक देव ने अपना व्यक्तिगत विचार प्रस्तुत किया होगा लेकिन पार्टी की धारणा के विपरित बोलने की बात को लेकर उन से स्पष्टीकरण मागी गई है ।
पार्टी स्रोत से प्राप्त जानकारी के मुताविक सरकार परिवर्तन करें या न करें इस बात का विचारविमर्श अभी चल ही रहा है । पार्टी भीतर के कुछ नेता सरकार तत्काल परिवर्तन के पक्ष में नही है । मंगलबार केन्द्रीय सदस्य के बैठक द्वारा सरकार तथा जितेन्द्रदेव के बारे में निर्णय करने की बात पार्टी ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed