Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सहमति की सरकार बनाने की जद्दोजहद

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, अषाढ १७
राष्ट्रीय सहमति की सरकार बनाने की जद्दोजहद फिर से ट्रयाक पकड रही है । राष्ट्रीय सहमति की सरकार, आन्तरिक संगठन के विषय में कल दोपहर होने बाली माओवादी केन्द्रीय कार्यलय बैठक अन्तिम समय में स्थगित किया गया था । बहरहाल बैठक आज फिर जारी है ।

oli-prachand
इसी बीच सहमति की सरकार बनाने के बहस के उपर कांग्रेस ने माओवादी केन्द्र की निर्णय का इन्तजार करेगी बताया है ।
इस से पहले माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने ओली सरकार गिराने का निर्णय लेते हुए एक वक्तव्य जारी किया था । कांग्रेस के साथ विचारविमर्श कर बैशाख २२ गते माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने अपने दल के नेतृत्व में सरकार बनाने का निर्णय करने के बाद अगले ही दिन फिर्ता लिए गए उक्त निर्णय के कारण कांग्रेस माओवादी के प्रति विश्वस्त नहीं दिख रहा है । प्रचण्ड द्वारा लिए गए उक्त निर्णय के उपर माओवादी के मन्त्रियों ने ही असहमति जाहिर करने पर २४ घण्टा बितने से पहले ही सरकार गिराने का निर्णय से पिछ हट गएँ थें प्रचण्ड ।
कांग्रेस ने सरकार परिवर्तन के लिए एमाले के साथ हुई नौ बुदें भद्र सहमति कार्यान्वयन करने की योजना में माओवादी लगी तो नहीं है ऐसी आशंका कर रही है वहीं माओवादी के कुछ नेता सरकार गिराने में कांग्रेस को साथ देने के बाद देउवा के ही नेतृत्व में सरकार बनाने की पहल को लेकर संका कर रही है ।
ईन दलों के बीच की शंका तथ आशंकाओं का बादल छट्ने नछ्टने की वस्तुस्थिति आज बैठी माओवादी केन्द्रीय कार्यालय बैठक के बाद स्पष्ट होने की संभावना है । यद्यपि प्राप्त जानकारी के मुताविक कांग्रेस के दुसरे तक के नेतागण के साथ निरन्तर विचारविमर्श में जुटे माओवादी नेताओं ने कांग्रेस के साथ धोखा न होने की बात को लेकर पार्टी के भितर गंथनमंथन में जुटि हुई है ।
दुसरी तरफ सरकार गिराने की मुशक्कत को लेकर उपप्रधान तथा महिला बालवालिका तथा समाजकल्यानमन्त्री सीपी मैनाली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है, राष्ट्रीयता खतरा मे पडे होने के बक्त राष्ट्रीय सहमति की सरकार आवश्यक होते हुए भी एक बहुमतीय सरकार के स्थान पर दुसरी बहुमतीय सरकार के गठन का औचित्य ही नहीं है बताते हुए उन्होंने अभी सरकार के विकल्प खोजने का वक्त नही आइृ है मत प्रकट की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.