Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिज्जा-बर्गर पर लगेगा मोटापा टैक्स

 

पटना,9 जुलाई ।

भारत में केरला सरकार ने अब फैट टैक्स (मोटापा कर) लगाने का निर्णय लिया है । स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए जंक फूड पर कर लगाने का निर्णय लिया गया है । भारत में केरला पहला राज्य है जिसने यह कदम उठाया है । इस राज्य में रेस्तरां में पिज्जा, बर्गर और सैंडविच जैसे जंक फूड पर 1४.५ % टैक्स चुकाना होगा ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

केरला की नयीं वामपंथी सरकार ने शुक्रवार को वजेट वजेट में फैट टैक्स लगाने का एलान किया है । हाल ही में सत्ता में आई वाम सरकार ने ‘रेडी टू इट’ चपाटी पर भी 5 फीसदी टैक्स लगाया है । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समोसे पर लक्जरी टैक्स लगाने का एलान किया था ताकि शराब बंदी से होने वाले नुकसान को भरपाई की जा सके ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.