Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली सरकार छोड़, माओवादी केन्द्र का साथ देने को तैयार गच्छदार

 

२० जुलाई, मालिनी मिश्र, काठमाण्डू ।।

अभी नेपाल में कुर्सी की भिडन्त स्पष्ट दिख रही है । कुर्सी की ताकत तो हर देश में दिखाई देती है पर इस समय जो नेपाल में हो रहा है वो शायद ही कहीं हुआ हो नेताओं के लिए यह कुर्सी क्या उनकी निजी सम्पत्ति है?

vijay gachhedar

इसी संदर्भ में सूत्रों के अनुसार, आज सत्तारुढ दल फोरम लोकतान्त्रिक की केन्द्रीय समीति की बैठक है, जिसमें अब यह समाचार प्राप्त हुआ है कि नेकपा माओवादी केन्द्र ने सरकार को दिया समर्थन वापस ले लेने के बाद उप प्रधानमंत्री विजय कु. गच्छदार नें भी अब माओवादी के नेतृत्व की सरकार को अपना समर्थन देने का निश्चय किया है । गच्छदार न सिर्फ स्वयं वरन् राप्रपा नेताओं को भी ओली सरकार को छोड़ने के लिए कह रहे है । अब देखना है कि किसका पलड़ा भारी व किसकी सरकार ।।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.