Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सी.के. राउत के दश कार्यकर्ता साधारण तारिख पर रिहा

 

रुपन्देही, साउन ६
स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक सीके राउत के दश कार्यकर्ताओं को साधारण तारिख में रिहा किया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही ने आज दश कार्यकर्ताओं को रिहा किया है वहीं बाँकी के अन्य दश कार्यकर्ताओं के उपर सार्वजनिक अपराध का मुद्दा अभी भी बरकरार है ।

ck raut-1
जेठ ३१ गते जिला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही ने राउत के २० कार्यकर्ताओं के उपर सार्वजनिक अपराध का मुद्दा दायर किया था । उसी मुद्दा अन्तर्गत के १० कार्यकर्ताओं को साधारण तारिख में रिहा किया गया है ।
रिहा किए गए राउत के कार्यकर्ता में जिला संयोजक रहें भोपेन्द्र यादव, दिलीप यादव, लिला पाल, रामभवन हरिजन, अब्दुल खाँ, योगेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, मनोज यादव, इरफान खाँ, शिवचरण केवट रहें हैं ।
जिला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही ने साधारण तारिख में रिहा किए गए कार्यकर्ताओं को भादव १ गते पुनः उपस्थित होने का निर्दैशन दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.