Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश का पानी बन रहा कई इलाकों के लिए सिर्फ हानि

 

२२ जुलाई, मालिनी मिश्र ।।

पछिले कुछ दिनों से बरसात के कारण नेपाल के विभिन्न स्थानों में लोगो की आम जिंदगी पेशोपेश में है ।

received_1045133405574685कभी जनकपुर जलमग्न है तो कभी नवलपरासी । इधर के इलाको में मानवीय क्षति की सूचना तो नही मिली है पर भौतिक क्षति निश्चित रुप से हुई है । नवलपरासी के विभिन्न इलाकों में पानी के कारण बाढ के समान स्थिति हो चुकी है व मिट्टी के कटान के कारण रास्ते भी अवरुद्ध हैं । इधर उत्तरी पर्वत के लेकफाट गा.वि. स. के लोप्रे व कुवापानी के सीमा क्षेत्र में भी वर्षा के कारण मिट्टी का अनावश्यक कटान जारी है जिससे पत्थर के टुकडों के साथ कीचड़ भी गिर रहा है । संयोजक खत्री के अनुसार पहाड के १०५ मी. लम्बाई व ६५ मी. चौडाई क्षेत्र की जमीन में दरार आ गयी है जहां से गिर रही मिट्टी से सयौं हेक्टर खेती योग्य जमीन पर असर पर रहा है । लोगों कके रोजमर्रा के जीवन पर काफी असर पड़ रहा है ।

यह भी पढें   बर्ड फ्लू –काठमांडू और काभ्रेपलाञ्चोक में अभी भी खतरा

received_1045133422241350

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.