” मिशन ग्रीन अर्थ ” के अंतर्गत पौधारोपण
पूनम पंडित , मेरठ, २० जुलाई |
नेपाल और भारत में पर्यावरण सरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था ” ग्रीन केयर सोसाइटी ” के सदस्यों द्वारा १८ जुलाई को बाईपास स्थित ऐरा ग्रुप कॉलोनी में ” मिशन ग्रीन अर्थ ” के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
ग्रीन केयर सोसाइटी के निदेशक डॉ विजय पंडित ने सदस्यों व् कालोनी के उपस्थित लोगो को बताया की मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम होता है इसमें फलदार – छायादार व् पारम्परिक पौधे रोपित करने चाहिए जोकि प्रदुषण को दूर करने में बहुत कारगर होते हैं
आज ग्लोबल वार्मिंग – जल वायु असंतुलन – मौसम चक्र में परिवर्तन एक विश्व व्यापी समस्या है संस्था के सदस्यों ने जून माह में ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ के अंतर्गत नेपाल के काठमांडू – ललितपुर – नारायण घाट नगरों में नेपाली सदस्यों के साथ ‘ राष्ट्रिय वातावरण प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ‘ नेपाल के साथ मिलकर तीन स्थानों पर पौधारोपण किया था
डॉ विजय पंडित ने अपने सम्बोधन में कहा की संस्था का प्रयास है की देश के 125 करोड़ लोग एक – एक पौधा रोपित करें तो सब के सहयोग से 125 करोड़ पौधे रोपित किये जा सकते हैं इससे देश में बढ़ते प्रदुषण से – ग्लोबल वार्मिंग – जल वायु असंतुलन – मौसम चक्र में परिवर्तन से बचा जा सकता हैं
आज के पौधारोपण के कार्यक्रम में गुलमोहर , अमलतास , नीम , जामुन , पीपल , पिलखन , हार सिंगार , तुलसी के पौधे रोपित किये गए
आज डॉ विजय पंडित , पूनम पंडित , सुरेखा शर्मा , अरमान , ईशान भारद्वाज , राजेश शर्मा , मधुर शर्मा , अमजद अली ने पौधारोपण किया


