Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रियो ओलंपिक खेल में रुस के ७ खिलाड़ी निलंबित

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २६ जुलाई ।

तैराकी प्रतियोगिता के अन्तर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फिना ने ७ रुसी खिलाडियों को रियो ओलम्पिक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है ।

तैराकी पहला खेल है जिसमें संबद्ध नियामक संस्था ने रुसी खिलाडि़यों को रियो ओलंपिक के लिए निलंबित किया है । पिछले हफ्ते ही इण्टरनेश्नल ओलंपिक कमेटी ने कहा था कि इस मामले की, नियामक संस्था ही फैसला करेगी । फिना का कहना है कि रुसी खिलाडि़यों में जिन ७ खिलाडि़यों को प्रतिबंधित किया है उनमें से ३ खिलाडि़यों का नाम वल्र्ड एंटी डोपिंग एजेंसी के हालिया रिपोर्ट में आया है । जिसमें इन खिलाडि़यों के खिलाफ सबूत मिला है । ऐसा पहली बार नही है रुसी खिलाडि़यों पर डोपिंग का मामला इससे पहले भी देखा जा सकता है । हालांकि रुस इससे इंकार कर रहा है पर रुसी खिलाडियों पर ओलंपिक खेल में शामिल न होने का खतरा मडरा रहा है ।

इंटरनेशन ओलंपिक कमेटी का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद रुस के खिलाड़ी रियो ओलंपिक में शामिल हो सकते हैं, पर इससे पूर्व स्वयं को डोपिंग मामलों में निर्दोष साबित करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.