एक कदम आगे, एपीएफ महिला क्रिकेट टीम फाइनल में
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २७ जुलाई ।
एपीएफ क्लब की महिला क्रिकेट टीम नें फाइनल खेल में पूर्वांचल को १० रनों से हराकर स्वयं प्रतियोगिता की उपाधि प्राप्त की है ।
जिसमें उत्कृष्ट खिलाडी, सरिता मगर, उत्कृष्ट ब्याट्स वुमन लक्ष्मी चौधरी, बालर संतोष चौधरी व उत्कृष्ट फिल्डर शबनम राई हैं ।
वर्षा के कारण १० ओवर में ही खेल छोड़ना पडा जिसमें एपप्एफ ने १ विकेट खोकर ६४ रन बनाए । पूर्वांचल नें ५ विकेट की क्षति में मात्र ५४ रन का ही योगदान दिया । एपीएफ की शुरुआत में सीता राणा मगर नें नाट आउट होकर २९ रन बनाया । जिसमें एक चौका भी है ।
पूर्वांचल की शुरुआती दौर में ही रुबीना क्षेत्री नें १६ रन नाट आउट होकर बनाए पर अन्य कोई खिलाडी भी टिक नही पाया । महिला विश्व कप की एशियाई प्रतियोगिता अक्टूबर में होने वाली है जिसके लिए यह पूर्व प्रतियोगिता की विजेता एपीएफ नें १ लाख रु. प्राप्त किया है । उपविजेता पूर्वांचल को ५०,००० रु. मिले हैं ।
साथ ही खेलकूद परिषद नें विजय प्राप्त खिलाडि़यों कों प्रशिक्षण में रहने का निर्णय लिया है ।


