नेपाल आयल निगम के मुख्य गेट पर बम विष्फोट।तीन की मौत ५ लोग गम्भीर रूप से घायल हैं
काठमाण्डू के बबर महल स्थित नेपाल ऑयल निगम के पास हुए धमाके में मरने वालों की तादाद बढकर तीन हुई। अस्पताल में उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हुई थी।नेपाल आयल निगम के मुख्य गेट पर अभी थोडी देर पहले ही जोरदार धमाका हुआ है। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इस बम विष्फोट में घायल हुए लोगों को अस्पताल के तरफ ले जाया जा रहा है। विस्तृत विवरण आना बांकी है।काठमाण्डू के बबरमहल स्थित नेपाल ऑयल निगम के मुख्य गेट के पास हुए जोडदार धमाके के बाद वहां चारों ओर अफरा तफरी फैल गई है। बम विष्फोट के बाद पुलिस ने उस इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। यह बम धमाका राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने इलाके में हुआ है। राजधानी की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल उठ खडा हुआ है। इस विष्फोट में दो लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि ५ अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें वीर अस्पताल ले जाया गया है।
्

