Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सार्क में हिस्सा लेने भारतीय गृहमंत्री पाकिस्तान में ः हो रहा है उनका विरोध

 

rajnath43_1470153326

सार्क कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह बुधवार को पाकिस्तान पहुंच गए। यहां उनके दौरे का विरोध हो रहा है। कॉन्फ्रेंस वेन्यू से 7 Km दूर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने इसकी अगुआई की। उसने भारत का झंडा जलाया। बता दें कि पाकिस्तान में राजनाथ को प्रेसिडेंट लेवल की सिक्युरिटी दी जा रही है। इस बीच, नवाज शरीफ ने उकसाने वाला बयान देते हुए कहा- कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला नहीं है।  राजनाथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा तो लेंगे, लेकिन पाकिस्तान के होम मिनिस्टर से वन-टू-वन बातचीत नहीं करेंगे। समझा जा रहा है कि कश्मीर में हुई ताजा हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी है। इसी वजह से भारत ने यह स्टैंड लिया है। मिनिस्टर ऑफ द स्टेट (होम) किरण रिजिजू ने दिल्ली में कहा था, ”सार्क में मल्टीलेटरल मीटिंग होती है। लेकिन राजनाथ सिंह पाकिस्तान के होम मिनिस्टर के साथ अलग से कोई मीटिंग नहीं करेंगे या कोई मैसेज नहीं देंगे।”

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"

राजनाथ की सिक्युरिटी के लिए 200 कमांडो

– इस्लामाबाद में राजनाथ की सिक्युरिटी के लिए 200 कमांडो तैनात किए गए हैं। इसमें पाक रेंजर्स भी शामिल हैं। उन्हें प्रेसिडेंट लेवल की सिक्युरिटी मिल रही है।बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की धमकियों की वजह से सिक्युरिटी काफी सख्त की गई है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com