Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक–दो दिन के भितर ही मन्त्रीपरिषद के पूर्णता पायेगी : प्रधानमन्त्री

 

काठमाण्डू, साउन २६  |

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल को शुभकामना देने बालुवाटार पहुँचे रिपोर्टर्स क्लब नेपाल के प्रतिनिधियों से बात करते हुए दाहाल ने एक–दो दिन के भितर ही मन्त्रीपरिषद के पूर्णता पाने की बात कहीं ।

prachand

दाहाल ने प्रतिनिधियों से बातचीत के दरमियान कहा कि हमारी पार्टी ने मन्त्रियों के नाम निश्चित कर लिये हंै, आज ही कांग्रेस के साथ बात करके संभव होने तक कांग्रेस सहित नहीं तो उनके बगैर भी हमारे पार्टी से मन्त्रिमण्डल विस्तार होगा । उन्होंनें संविधान कार्यान्वयन, पुनर्निर्माण सहित के कार्य को प्राथमिकता में रखने की बात बताते हुए कहा कि प्रभावकारी तथा शक्तिशाली अनुगमन करने के विषय को प्रथमिकता में रखने होगा ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारी शुरू, बड़े परियोजनाओं और पुराने विवादों पर रहेगी नजर

संविधान के सर्वस्वीकार्यता के लिए मधेसी, जनजाति, थारु, आदिवासी तथा पिछडा वर्ग आदि सभी की समस्या हल करते हुए देश के आन्तरिक व राष्ट्रीय एकता मजबूत बनाना ही अपनी जिम्मेवारी होने की बात प्रधानमन्त्री दाहाल ने बतायी । उन्होंने आगे कहा कि संविधान कार्यान्वयन आज की आवश्यकता है, इस में सभी दलों को एकजुट होना चाहिये ।

दाहाल ने आन्तरिक राष्ट्रीय एकता सुदृढ न करने से देश के परेशानियों की तरफ जाने के विषय में चिन्ता व्यक्त की । मधेसवादी दल के मांग के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाव में दाहाल ने कहा कि मधेसवादी दल की मांग पूरा करने के दिशा में सरकार आगे बढ चुकि है, कुछ माÞÞग पूरा कराने के लिए संविधान संशोधन आवश्यक है, उस में भी राष्ट्रीय सहमति कायम करके आगे बढने की बात की । उन्होंने आर्थिक वृद्धि तथा समृद्धि के लिए सरकार ने तात्कालीन, मध्यकालीन व दीर्घकालीन योजना बना कर आगे बढने की जानकारी दी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com