नयाँ शक्ति के नेता डा. प्रवीण मिश्र को मातृशोक
नयाँ शक्ति पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं पूर्व स्वास्थ्य सचिव डा. प्रवीण मिश्र की माता का स्वर्गारोहण हो गया | उनकी ८० वर्षीया ममतामयी माता उषा मिश्र का शनिवार के प्रातः महोत्तरी जिला के पिपरा ग्राम में अपने ही घर में निधन हो गया । स्वास्थ्य मन्त्रालय के पूर्व सचिव मिश्र नौकरी से अवकाश प्राप्त करने के बाद डा. बाबुराम भट्टराई नेतृत्ववाली पार्टी ‘नयाँ शक्ति नेपाल’ से आबद्ध हैं । मिश्र नयाँ शक्ति पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं पार्टी अन्तर्गत गठित स्वास्थ्य तथा योग साधना विभाग के संयोजक हैं ।


