Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा मैं खुद को जनयुद्ध व बलिदान से अलग नहीं रख सकता

 

काठमाण्डू, साउन ३२

प्रधानमन्त्री पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड ने शहीद एवम् लापता लोगों के परिवार जन के साथ मुलाकात की है ।

मंगलबार प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदरबार में हुई एक भेंट में प्रधानमन्त्री ने शहीद तथा लापता लोगों के परिवारों को राहत देने तथा शान्ति प्रकृया का बाँकी काम पूरा करवाने में अपना ध्यान केन्द्रित किया है ।

prachand

प्रधानमन्त्री ने कहा कि जनयुद्ध शहीद को राज्य से शहीद की घोषणा करने तथा १० लाख देने का निर्णय मैं ने पहली बार प्रधानमन्त्री बनते समय ही लिया था । अभी दूसरी बार प्रधानमन्त्री की जिम्मेवारी सम्हालने के बाद बाँकी ५ लाख देने का पहला निर्णय भी लिया है ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

शहीद तथा लापता लोगों के परिवार के प्रति अभी के समय में राज्य क्या कर सकता है, उसके लिए किया जाने वाला अधिकतम प्रयास करने का वचन दिया है ।

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा मेरे ही नेतृत्व में जनयुद्ध हुआ, इतना बडा बलिदान हुआ, मै खुद को उस से अलग नहीं रख सकता ।

दाहाल ने शहीद तथा लापता लोगों के परिवार से कहा कि आप लोगों की पीडा में मल्हम पट्टी लगाने तथा शान्ति प्रकृया का बाँकी काम सफल बनाने की कोशिश किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.