Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामदेव का सीधा कटाक्ष ओली के लिए

 
oli-bamdevकाठमाण्डू, १७ अगस्त ।
एमाले की स्थायी समिति की बैठक में उपाध्यक्ष वामदेव गौतम नें अध्यक्ष केपी ओली के प्रति तीव्र असन्तुष्टि व्यक्त की है । वामदेव नें ओली पर यह आरोप लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया कि, ओली के अपने ही पार्टी के कुछ अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों नें सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व प्रचण्ड को प्रधानमंत्री बनाया ।  वामदेव नें सरकार को टिकाने में स्वयं की भूमिका के प्रति कोई भी अभिव्यक्ति नहीं पाने पर उन्होनें ओली को कहा कि इस तरह घमण्डता का  व्यवहार मत कीजिए जैसे कि आपने पृथ्वी का भार सम्हाला हुआ है । वामदेव के अनुसार,  प्रतिवेदन में एक भी शब्द धन्यवाद  का नही किया गया फिर भी मैनें कुछ नहीं कहा । वामदेव नें अपने उपर लगे आरोप का खण्डन किया है कि, उन्होंनें ओली को पद से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com