Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलेशिया के तेल के टैंकर पर कब्जा करके अगवा कर लिया गया

 
मालिनी मिश्र, १७ अगस्त, काठमाण्डू ।
image सूत्रों के अनुसार, मलेशियाई समुद्री सेना के अधिकारियों का कहना है नौ लाख लीटर डीज़ल से भरे एक टैंकर को हाईजैक कर इंडोनेशियाई सीमा में ले जाया गया है। समझा जाता है कि विएर हार्मनी नाम का टैंकर सोमवार को मलेशिया के तांजुंग पेलेपास बंदरगाह पर था जब इस पर कब्जा कर लिया गया।
मलेशियाई समुद्री प्रत्यावर्तन एजेंसी के निदेशक ने ट्वीट कर बताया है कि समझा जाता है कि जहाज़ इंडोनेशियाई द्वीप बाटम की ओर जा रहा है।
जहाज़ को अगवा करने वालों के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। जहाज़ पर रखे तेल की क़ीमत क़रीब चार लाख डॉलर बताई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com