Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गूगल नें लांच किया नये एप डुओ का नॉक नक फीचर

 
मालिनी मिश्र, १७ अगस्त, काठमांडू ।।
इस नए ऐप की घोषणा मई में की गई थी और ये मुफ़्त सुविधा गूगल एंड्रराएड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे फ़ोन और ऐपल के आईफ़ोन में होगी।
google
आज सभी अपने व्यस्तता के कारण जीवन को आसान बनाना चाहते हैं । जिसके लिए  नये उपायों को खोजते हैं जिससे कम समय में ज्यादा कुछ कर सकें । खासतौर से मीटिंग करने व परिवार जनों से आसानी से बात करने के लिए बनाए गए इस एप में कई नई चीजें हैं ।
 गूगल का ये एप वीडियो कॉल करने के अन्य विकल्पों यानी एपल के फ़ेस टाइम, माइक्रोसोफ्ट के स्काइप और फ़ेसबुक के मैसेंजर को टक्कर देगा ।
 इसमें एक नयी  सुविधा यह  है कि इसमें कॉलर की झलक दिखती है। इस तरह कॉल लेने वाला व्यक्ति फ़ैसला कर सकता है कि वो कॉल ले या न ले।
फ़ेसटाइम की तरह डुओ में किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए उसके नंबर की ज़रुरत होगी।यह  ज्यादा भरोसेमंद होने के साथ साथ आसान भी है और दोस्त और परिवारवाले बात करते वक्त एक दूसरे को देख सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com