Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेएनयू का ये बदरंग रुप

 

नई दिल्ली.

107bhaskar-news_147182812जेएनयू में 28 साल की एक महिला रिसर्च स्कॉलर ने बॉयज हॉस्टल में रेप की शिकायत की है। विक्टिम की शिकायत पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट अनमोल रतन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रतन, लेफ्ट की स्टूडेंट यूनियन आइसा से भी जुड़ा था। मामला सामने आने के बाद उसे आइसा से निकाल दिया गया।

– शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने जून में फेसबुक पर पोस्ट किया था, “क्या किसी के पास सैराट फिल्म है?’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

– फिल्म की कॉपी देने के बहाने अनमोल शनिवार को उसे गर्ल्स हॉस्टल से बॉयज हॉस्टल ब्रह्मपुत्र ले गया।

– आरोपी अनमोल रतन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का वर्कर भी है। देर रात तक उसे अरेस्ट नहीं किया जा सका था। विक्टिम जेएनयू में पीएचडी की फर्स्ट इयर की स्टूडेंट है।पीड़िता का आरोप है, ब्रह्मपुत्र हॉस्टल पहुंचकर अनमाेल ने उसे एक नशीली ड्रिंक दी और फिर रेप किया। उसका ये भी कहना है कि वारदात के बाद अनमोल ने उसे जबरदस्ती कमरे में रोके रखा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद विक्टिम ने रविवार को वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

आइसा ने अनमोल की मेंबरशिप खत्म कर दी है।आइसा के दिल्ली सेक्रेटरी आशुतोष कुमार ने बताया, ‘अनमोल हमारे संगठन से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ सैक्सुअल हैरेसमेंट का मामला सामने आया है। उसे मेंबरशिप खत्म कर दी गई है।’ ‘हम हमेशा से जेंडर इक्वालिटी के लिए लड़ते आए हैं। हमारा संगठन इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करेगा।’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *