Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने पाक से कहा हमारे सब्र का इम्तहान ना ले

 

rajnath43_1470153326

मुस्लिम देशों के ग्रुप ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ ने कहा है कि कश्मीर भारत का इंटरनल मैटर नहीं है। 57 मुस्लिम देशों के इस संगठन के जनरल सेक्रेटरी इयाद मदनी ने शनिवार को नवाज शरीफ के फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर सरताज अजीज से बातचीत के बाद कहा कि इंटरनेशनल कम्युनिटी को कश्मीर के मामले में दखल देना चाहिए। इधर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने की वॉर्निंग दी है। दरअसल, नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से पाक परेशान है और अब मुस्लिम देशों से समर्थन मांग रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद में अजीज से मुलाकात के बाद मदनी ने कहा- कश्मीर में हालात सुधरने के बजाए हर रोज बिगड़ते जा रहे हैं। ये जारी नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के बिगड़ते हालात को देखते हुए वहां रेफरेंडम होना चाहिए। भारत की तरफ इशारा करते हुए मदनी ने कहा- आखिर कोई वहां रेफरेंडम से डर क्यों रहा है?
मदनी ने कहा कि रेफरेंडम ही एक रास्ता है जिससे इस इलाके में शांति और स्थिरता आ सकती है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशंस के प्रपोजल्स के मुताबिक कश्मीर समस्या का हल खोजा जाना चाहिए। मदनी ने कश्मीर मे ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन का मुद्दा भी उठाया।

राजनाथ की पाकिस्तान को वॉर्निंग

– होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान को कश्मीर में अस्थिरता फैलाने से बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने पड़ोसी मुल्क से दो टूक कहा कि भारत के सब्र का इम्तिहान न ले, नहीं तो बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाएगी।

– उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान देश की हिफाजत के लिए अपने लहू की आखिरी बूंद तक बहा देगा। यह बात पड़ोसी वक्त रहते समझ ले।

बलूचिस्तान में भारत के समर्थन में नारे, पाकिस्तान के झंडे जलाए

– पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर बलूचिस्तान में लोगों ने शनिवार को भारत के समर्थन में नारे लगाए और पाकिस्तान के झंडे जलाए। इसके तत्काल बाद दोनों देशों की सीमा बंद कर वहां सेना तैनात कर दी गई।
– पाकिस्तान की सीमा में कुछ लोग पाकिस्तान के झंडे लिए खड़े थे, उनके हाथ से झंडे छीन कर उन्हें आग लगा दी। एक अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती कस्बे स्पिन बोल्दाक के अफगान लोगों ने भारत के पक्ष में नारे लगाए। इनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिनपर पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे थे। सीमा चौकी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *