Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्भया रेपकांड, दोषी ने की सुसाइड की कोशिश

 
capture-1_1472099502
निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाएं खाई और फिर कपड़े को गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विनय शर्मा को तिहाड़ के 8 नंबर जेल में रखा गया था। ऐसी जानकारी मिली है कि विनय ने पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी।विनय बुधवार की रात 9:30 बजे अपने सेल में सुसाइड करने की कोशिश की। उसे तमिलनाडु स्पेशल फोर्स के जवान ने सबसे पहले देखा और सुसाइड करने से रोका।ऐसा बताया जा रहा है कि विनय ने सुसाइड की कोशिश के पहले एंटी-डिप्रेशन मेडिसिन की हेवी डोज लेने की कोशिश की।बता दें कि विनय डिप्रेशन से पीड़ित है और मेडिसिन लेता है।विनय के वकील एपी सिंह ने गुरुवार को कहा- “उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मैं दो दिन पहले ही उससे मिला था। उसने मुझसे शिकायत की थी कि जेल में उसे टॉर्चर किया जाता है।”
नाबालिग दोषी की हो चुकी है रिहाई
– इस गैंगरेप केस में दिल्ली पुलिस ने मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, रामसिंह और एक नाबालिग समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया था।
– मुकेश और पवन समेत चार को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। रामसिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।
– नाबालिग दोषी को बाल सुधार गृह में तीन साल तक रखा गया था। पिछले साल सजा पूरी होने पर उसे रिहा किया गया।
16 दिसंबर 2012 की रात को क्या हुआ था?
– 23 साल की स्टूडेंट निर्भया (बदला हुआ नाम) 16 दिसंबर की रात अपने दोस्त के साथ मूवी देखकर लौट रही थी।
– वह एक बस में अपने दोस्त के साथ बैठी। बस में बैठे लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और लड़की का रेप किया। बाद में उन्हें बस से फेंक दिया।
– 13 दिन बाद इलाज के दौरान सिंगापुर में निर्भया की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
साभार, दैनिक भास्करcapture-1_1472099502

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com