सीरिया के इस्लामिक स्टेट पर तुर्की ने किया हमला
काठमाण्डू, २३ अगस्त |
तुर्की ने यह हमला गज़ीयनटेप में हुए एक बम धमाके के बाद किया है। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यलदिरिम का कहना है कि “गज़ीयनटेप” में हुए हमले को 12 से 14 साल की उम्र के बच्चे ने अंजाम दिया था।
इस हमले में पचास से अधिक लोग मारे गए थे। तुर्की ने उत्तर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के तथाकथित ठिकानों पर बमबारी कर हमला बोल दिया है।
तुर्की ने इसके अलावा चरमपंथी के ख़िलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। तुर्की ने ज़ाराब्लूस और मनबीज शहरों में इनके ठिकानों पर गोलीबारी की है।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों का हाथ हो सकता है। तुर्की के विदेश मंत्री का कहना है कि, उत्तरी सीरिया से इस्लामिक स्टेट को हटा देना चाहिए ।
सीरियाई सीमा के नज़दीक बसे गज़ीयनटेप में इस्लामिक स्टेट के कई सेल सक्रिय हैं। सीरिया युद्ध में शामिल होने से तुर्की में चरमपंथी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है।


