Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मास्को में दिन दहाडे एक व्यक्ति नें ४ लोगों को बन्धक बनाया

 
काठमांडू, २५ अगस्त
रूस की राजधानी मॉस्को में एक व्यक्ति ने बैंक में चार लोगों को बंधक बना लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस लगातार इस व्यक्ति से संपर्क बनाए हुए है। व्यक्ति के पास विस्फोटक उपकरण हैं। साथ ही व्यक्ति ने खुद को जलाने की भी धमकी दी है|
kidnapped
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और खुद मॉस्को पुलिस कमिश्नर एनाटोली याकुनिन भी बंधकों को छुड़वाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मौके पर रैपिड डेप्लोयमेंट पुलिस टास्क फोर्स डिटैचमैंट, रशियन नेशनल गार्ड यूनिट्स एंड फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के अफसर तैनात हैं।
  व्यक्ति ने बोलशाया निकिट्सकाया स्ट्रीट पर स्थित सिटी बैंक में तीन बैंक स्टॉफ और एक ग्राहक को बंधक बनाया हुआ है। पहले व्यक्ति ने सात लोगों को बंधक बनाया था लेकिन उसके कुछ देर बाद ही तीन महिलाओं को एक एक कर छोड़ दिया। वहीं कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो व्यक्ति ने पांच ही लोगों को बंधक बनाया लेकिन बाद में तीन महिलाओं को छोड़ दिया। पुलिस ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है।साभारः  तास न्यूज एजेन्सी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed