Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कतार की सरकार नें अवैध रुप से काम करने वाले अप्रवासियों के लिए आम माफी की घोषण की है

काठमांडू, २५ अगस्त । 
कतार की सरकार नें अवैध रुप से काम कर रहे विदेशी कामदारों को आममाफी देने की घोषणा की है ।  सरकार नें एक निश्चित अवधि १ सितम्बर से १ दिसम्बर तक का निर्धारण कर दिया है, जिसमें वह कामदार जो एक समझौते के तहत, आये तो थे पर काम कहीं दूसरी कम्पनियों  में कर रहे हैं वह अवैधानिक है। वे लोग इस निर्धारित समय में वापस जा सकते हैं ।
katar
कतार की सरकार नें अप्रवासियों के लिए, स्वदेश जाने का रास्ता सहज कर दिया है । यह माफीनामा २००९ में लागू हुए, अप्रवासी कामदार सम्बन्धी कानून नं. ४ के अनुसार लिया गया है । कतार में अवैधानिक रुप से काफी संख्या में नेपाली कामदार हैं ।
 २०२२ के विश्वकप की जिम्मेदारी कतार की है, अवैधानिक कामदारों की स्थितियों के लिए अन्तरराष्ट्रीय संघ व संस्था का दबाव कतार की सरकार पर था । इस फैसले से जो लोग अब स्वदेश वापस आयेंगे वह २ वर्षों तक कतार में ही काम करने के लिए नहीं जा सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *