Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल में हुए हमले में १३ लोगों की मृत्यु

 
काठमांडू, २५ अगस्त ।
काबुल में अमेरिकी यूनिवर्सिटी में हमले से अभी तक १३ लोगों के मृत्यु की सूचना मिली है । हमलावरों की तलाश में जुटे सुरक्षाबलो ने इमारत में बंद छात्रों और यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को छोड़ दिया गया है। इस हमले में 35 स्टूडेंट और नौ पुलिस वाले घायल हुए हैं जबकि 750 छात्रों और स्टाफ को छुड़ाया गया है।
kabul
इसके साथ ही अफ़गानिस्तानी सुरक्षाबल ने हमले के दस घंटे बाद यूनिवर्सिटी में हमला करने वाले दो बंदूक़धारियों को भी मार गिराया है। अमरीकन यूनिवर्सिटी में लगभग 1700 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से अधिकतर पढ़ाई के साथ यहां वहां काम भी करते हैं। हमले के दौरान इमारत में फंसने वाले लोगों में पुल्तिज़र सम्मान से सम्मानित फोटो पत्रकार मसूद हुसैनी भी थे। जिन्होंने ट्वीट कर मदद की मांग की थी, वे ज्ञछ स्टूडेंट के साथ कक्षा में थे। मसूद ने बताया कि क्लासरूम पर कम से कम दो ग्रेनेड फेंके गए जिससे कई छात्र घायल हुए। इसके बाद छात्रों ने कमरों से बचकर अपनी जान बचाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *