Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सदभावना पत्रकार मंच रौतहट का गठन, अध्यक्ष में साह चयन

वीरगंज,भाद्र ७

सदभावना पत्रकार मंच रौतहट का आज एक कार्यक्रम के बीच गठन किया गया । सदभावना पत्रकार मंच के केन्द्रीय संयोजक संतोष पटेल के सभापतित्व में पार्टी कार्यालय गौर में इसका गठन किया गया । धर्मेन्द्र कुमार साह की अध्यक्षता में १३ सदस्यीय जिला कार्य समिती गठन हुआ है । समिती के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता में दिनेश यादव संगम, उपाध्यक्ष में रश्मि पटेल , कृष्णा यादव,सचिव में राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष में राजेश साह, सहसचिव में बैजु रजक, सदस्यों में मनोज गुप्ता, नुमत यादव, प्रदिप यादव, पिन्टु श्रीवास्तव, प्रिती सिंह और दिनानाथ जैसवाल हैं । इसी तरह चार सदस्यीय सलाहकार समिती भी गठन किया गया । समिती में रबिन्द्र साह, रबिन्द्र मंडल, रमेश सिंह और राम एकवाल साह हैं यह जानकारी सदभावना पत्रकार मंच के केन्द्रीय संयोजक संतोष पटेल ने दी ।

यह भी पढें   मोरङ क्षेत्र नंबर २ में रास्वपा के प्रतिनिधि की मृत्यु

सदभावना पार्टी के सह महासचिव अजय गुप्ता प्रमुख अतिथी थे । कार्यक्रम में केन्द्रिय सदस्य योगेन्द्र राय यादव, राजकुमार दास, श्याम सुन्दर पटेल सदभावना पार्टी पर्सा के युवा नेता धर्मेन्द्र पटेल,सदभावना पार्टी रौतहट के जिला अध्यक्ष शेख जमसेद,युवा नेता नबिन सिंह, सदभावना के अगुवा नेता रुपेश यादव,रामएकवाल साह,राकेश कुमार यादव ,कृष्णा यादव लगायत की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *