कांग्रेस के १३ मन्त्रियों ने लिया शपथ ग्रहण, आज से पदभार ग्रहण
काठमाण्डू, भाद्र १०
लम्बे समय के चहलकदमी के बाद अन्ततः नेपाली कांग्रेस के तरफ से सरकार में सहभागी १३ मन्त्रियों ने शपथ ग्रहण किया है ।
राष्ट्रपति के कार्यालय शितलनिवास में सभी मन्त्रियों ने सपथ ग्रहण किया है । सभी मन्त्री आज से पदभार ग्रहण कर रहें हैं ।
इन १३ मन्त्री एवम् मन्त्रालयों में अजुर्न नरसिंह केसी ने शहरी विकास मन्त्रालय पाया है । वहीं प्रकाशशरण महत को परराष्ट्र दिया गया है । बालकृष्ण खाँण को रक्षा मन्त्रालय, सूर्यमान गुरुगं को श्रम मन्त्रालय प्राप्त हूवा है । इसी के साथ केशवकुमार बुढाथोकी को सामान्य प्रशासन, जीवनबहादुर शाही को पर्यटन मन्त्रालय हस्ताणन्तरण किया गया है । वहीं रोमी गौचन को थकाली वाणिज्य, नविन्द्र राज जोशी को उद्योग, ह्ृदयराम थानी को सहकारी तथा गरिबी निवारण प्रदान किया गया ।
सीतादेवी यादव को शान्ति तथा पुनर्मिमाण, दीपक गिरी को सिंचाई, शंकर भण्डारी को वन तथा गगन थापा को स्वास्थ्य मन्त्रालय मिला है ।


