त्यौहारों में बोनस, गैस सिलिण्डर व अंय सामग्रियों में छूट के रुप में
काठमाण्डू, २९ अगस्त
कल ही प्रचण्ड नें अपना वक्तव्य दिया था कि इस बार ग्राहकों को, त्योहारों में सामानों की कमीं महसूस नहीं होगी और आज ही आपूर्ति मंत्रालय नें दशहरें में ग्राहकों को सुविधा देने के लिए, गैस सिलिण्डर में छूट देने की तैयारी कर ली है ।
अश्विन १ गते से उचित मूल्य में गैस, मिट्टी का तेल, और अन्य खाद्य सामग्रियों में छूट की व्यवस्था कर ली गयी है । इस तरह की व्यवस्था ग्राहकों को सहूलियत को देखते हुए की गयी है । त्यौहारों का समय नजदीक आ गया है । इस तरह की व्यवस्था के लिए, कल ही साल्ट ट्रेडिंग, खाद्य संस्थान, नेशनल ट्रेडिंग, खाद्य किराना व्यापार संघ आदि सभी के अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत हुई है ।


