Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज मे हिन्दु स्वयंसेवक संघ द्वारा व्हील चेयर बितरण

 

.धनजीव मिश्रा,वीरगन्ज १० भाद्र | हिन्दु स्वयंसेवक संघ नेपाल ने नारायणी उपक्षेत्रिय अस्पताल वीरगन्ज मे  २ थान मलेसियन व्हील चेयर हस्तान्तरण किया है । अपांग हुए व्यक्तियो के  सहयोगार्थ संघ ने अस्पताल को  व्हील चेयर उपलब्ध कराई है ।

ashok अशोक बैद्य व्हील चेयर प्रदान करते
संघ ने एक कार्यक्रम का आयोजना करके  वीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष एव उद्योगि अशोक बैद्य के मार्फत ४९ हजार लागत की २ थान व्हील चेयर अस्पताल के  निमित मेसु अतुलेश चौरसिया को हस्तान्तरण कराई है ।
हस्तान्तरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बैद्य ने वीरगन्ज १९ नगवा गणेश टोल के मनोज ठाकुर को भी एकथान व्हील चेयर प्रदान किये  है । पूर्व अध्यक्ष बैध ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण अपांग जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह व्हील चेयर अत्यन्त लाभदायक साबित होगा । बैध ने अगामी दिन मे भी अस्पताल के विकास और गरिब निमुखा परिवार के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है ।
हिन्दु स्वयंसेवक संघ ने अभी तक नेपाल के विभिन्न ४५ जिल्ला के करीब ४ सय अपांग व्यक्तियो के लिए ४ सय मलेसियन व्हील येचर उपलब्ध कराई है ऐसा संघके सदस्य रंजित साह ने जानकारी दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *