Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज लग रहा है खग्रास सूर्य ग्रहण

 

भाद्रपद अमावस्या गुरूवार को दिनांक एक सितम्बर 2016 ई. को ग्रहण  लग रहा31_08_2016-solareclipse है । यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप, हिन्द महासागर एंव आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटवर्ती भू-भाग, अण्टाकार्टिका में दृश्य होगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। आइए जानें कब होगा ग्रहण का सूतक व कौन से राशि पर क्या प्रभाव पडेगा ।

यह ग्रहण भारत, अफ्रीका, मडागास्कर, अटलांटिक महासागर और भारतीय महासागर से दिखाई देगा। अफ्रीका में यह आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय- सूतक लगेगा: 11:43 बजे व पूर्ण ग्रहण शुरू होगा: 12:47 बजे, ग्रहण चरम पर: 14:31 बजे पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा: 16:25 बजे, सूतक समाप्त होगा: 17:30 बजे।

ग्रहण का प्रभाव

गुरूवार को खग्रास सूर्य ग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति बहुत खराब दिख रही है। ग्रहों की इस स्थिति से विश्व की समस्यायें बढ़ेगी। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा। इन अनेक देशों में अशान्ति व सत्ता संघर्ष रहेगा। पूर्वी एशिया के देशों मौसम तथा तूफान, भूकम्प से लोगों को पीड़ा हो सकती है।

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया आचारसंहिता लागू

 

 

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष

कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धन्धे में अड़चने आयेंगी परन्तु आपके विवके से पुनः गाड़ी पटरी पर आ जायेगी।

वृष

कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कते हो सकती है। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।

मिथुन

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोंच-विचार कर लिए गये निर्णय ही लाभप्रद ही होंगे।

कर्क

नये कार्यो में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चो की वृद्धि होगी।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

सिंह

कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या

व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियॉ सामान्य बनी रहेगी।

तुला

समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नयें कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहेंें।

वृश्चिक

सोंच-समझकर ही कहीं पैसा लगायें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है। वाहन की गति में नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत है।

धनु

घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका करने से स्वंय का म नही परेशान होगा।

यह भी पढें   वैशाख महीने में ७४ हजार से अधिक नेपाली नागरिक वैदेशिक रोजगार के लिए विदेश पलायन

मकर

कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

कुंंभ

जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।

मीन

कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है। अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *