पूर्व राष्ट्रपति यादव को प्रारम्भिक चरण का क्यान्सर
काठमाण्डू ,भाद्र १३
पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव को प्रारम्भिक चरण का क्यानसर देखा गया है । डा. यादव के पुत्र एवम् नेपाली कांग्रेस के नेता डा. चन्द्रमोहन ने बताया है कि चुकि क्यान्सर प्रारम्भिक चरण में है इसलिय यह उपचार के बाद जल्द ही ठीक हो जायेगा |

पूर्व राष्ट्रपति यादव इलाज के लिए अगले १७ तारिख को अमेरिका स्थित हेनरी फोर्ड सेन्टर जा रहें हैं । कुछ समय पहले भारत में किया गया इलाज के बाद उनको प्रारम्भिक क्यान्सर होने का पता चला था ।
सरकार ने उनके इलाज के लिए ६० लाख प्रदान करने का निर्णय लिया है । नेपाल के परराष्ट्र मन्त्रालय ने बताया उनको ६० लाख इलाज खर्च के अतिरिक्त ३०० डलर भत्ता तथा उनके तीन सहयोगियों को हवाई टिकट के आलावा दैनिक १५० डलर भत्ता देने का सरकारी निर्णय हूआ है ।
पूर्व राष्ट्रपति पूत्र यादव ने कहा उनके इलाज पश्चात वे फिर से अपने कार्य एवम् समाज सेवा में लग सकेगें ।


