Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

१५१वीं जयन्ती पर महफिल में याद किए गए मोतीराम भट्ट

 

 

motiकाठमांडू, १ सेप्टेम्बर |
युवा कवि मोतीराम भट्ट की १५१वीं जयंती आज महफिल के बैनर तले मनायी गई । आज दिनांक १६ गते नेपाली साहित्य के युवा कवि और नेपाली गजल के प्रणेता मोतीराम भट्ट९१९२३÷१९५३०की १५१वीं जयन्ती काव्योपासना महफिल में गजल विषय पर चर्चा परिचर्चा कर के मनायी गई । मुख्य अतिथि के पद को प्रज्ञा प्रतिष्ठान के उपकुलपति विष्णु विभूति जी ने शोभायमान किया और वरिष्ठ गजलकार तथा महफिल के संरक्षक डा।कृष्णजंग राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । मंच पर नेपाली साहित्य जगत और सिने जगत के चर्चित हस्ताक्षर चेतन कार्की, अनेसास के अध्यक्ष राधेश्याम लेकाली, केन्द्रीय हिन्दी विभाग की विभागीय प्रमुख डा।श्वेता दीप्ति, वरिष्ठ गायिका लोचन जी तथा नेपाली और हिन्दी के वरिष्ठ गजलकार डा। सनत कुमार वस्ती जी की गरिमामयी उपस्थिति थी । गजल रचनाशिल्प एवं प्रस्तुति कला विषय पर डा।सनत कुमार वस्ती जी ने अपने कार्यपत्र को प्रस्तुत किया । तत्पश्चात उक्त विषय पर चर्चा परिचर्चा हुई और बीच बीच में गजलों की प्रस्तुति भी की गई । गायिका लोचन ने अपनी सुमधुर आवाज में मोती राम भट्ट जी की कविता का गायन कर कार्यक्रम का आगाज किया ।

यह भी पढें   कहानी : सन्नाटा

mahphil

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com