Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रमुख जिला अधिकारी ढुङ्गाना द्वारा सात बीघा में गौशाला का शिलान्यास

 

वारा १८ गते भाद्र ।p1 (1)

विश्व के इतिहास में पहली बार हिन्दु मुस्लिम एक जुट होकर गौरक्षार्थ के उद्ेश्य के साथ सारथी श्रृजनशील समाज नेपाल द्वारा नेपाल भारत संयुक्त मैत्री गौशाला निर्माण अभियान जिला कार्य समिति बारा ने जिला के बतरा गा.वि.स.वडा नं.७ फुलवरीया स्थित के ७ बिघा जमीन में आज गौशाला का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजना किया ।
pगौशाला शिलान्यास कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी बारा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण प्रसाद ढुङ्गाना ने पुजा अर्चना कर के गौशाला का शिलान्यास किया ।
नेशनल मेडिकल कालेज वीरगंज के एम.डी. एवं समाजसेवी बसरुदिन अंसारी ने हिन्दु मुस्लिम बीच के एकता का सन्देश विश्व के सामने रखने के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रमुख जिला अधिकारी ढुङ्गाना ने दोसाला ओढा कर कदर पत्र से सम्मानित किया ।
उक्त कार्यक्रम में बिशिष्ठ अतिथी सारथी श्रृजनशिल समाज नेपाल द्वारा नेपाल भारत संयुक्त मैत्री गौशाला निर्माण अभियान के केन्द्रिय संस्थापक संयोजक एवं पुर्व माननिय मोहन चन्द अधिकारी, चक्रदेव जोशी, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी के केन्द्रिय सदस्य मोहन यादव, मौलाना नुरुलहोदा, मठका रामानन्द महाराज और कलैया नगरपालिका के पुर्व मेयर भरत बहादुर मल्ल ने शुभकामना मन्तब्य ब्यक्त किया ।
p3कार्यक्रम में जिला प्रहरी कार्यालय बारा के प्रहरी उपरिक्षक नरेन्द्र प्रसाद उप्रेति, राष्ट्रिय अनुसन्धान प्रहरी कार्यालयका प्रहरी उपरिक्षक अच्युत पन्त, बाबा बिर वहादुर गिरी, सारथी श्रृजनशिल समाज नेपाल पर्सा के अध्यक्ष शिवशंकर साह, उपाध्यक्ष सुनिल यादव, मोमताज अंसारी, अञ्चल संयोजक मुनिलाल साह, कार्यक्रम संयोजक जमुना प्रसाद साह, रिपोर्टस क्लब नेपाल के केन्द्रिय सदस्य कन्हैया गुप्ता, ब्यवस्थापक वृजकिसोर साह स्थानिय अध्यक्ष दिपेन्द्र प्रसाद यादव, राजनितिक पार्टी के प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजिवी आदि की गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed