Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

 

वीरगंज १७ भदौ ।

2 (7)
नेपाल निर्माण व्यवसायी संघ पर्सा का भदौ २४ और २५ गते होने वाले निर्वाचन के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है । मधेशी पत्रकार समाज पर्सा के व्यानर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेपाल निर्माण व्यवसायी संघ के सचिव सुरेश प्रसाद पटेल ने उम्मदेवारी की घोषणा की है । संघ के निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद में रामाकान्त प्रसाद चौरसिया, प्रथम उपाध्यक्ष में दिवाकर प्रसाद पटेल, द्वितीय उपाध्यक्ष पद में अच्छेलाल चौरसिया, सचिव पद में सुरेश प्रसाद पटेल, सह सचिव पद में शिवपुजन प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष पद में उमेश क्षेत्री और सह कोषाध्यक्ष पद में नुरनैन देवान की उम्मेदवारी की घोषणा की गई है । इसी तरह सदस्य पद में राजकिशोर प्रसाद कुर्मी, लालबाबु पटेल, फिरोज खाँ, रामअयोध्या प्रसाद पटेल, विकास गुप्ता,मुन्नीलाल साह तेली, जितेन्द्र प्रसाद कुर्मी, रानाउल्लाह, शिकन्दर प्रसाद की उम्मेदवारी घोषणा हुई है और महिला सदस्य पद में रिनारानी जयसवाल और शुष्मा देवी की उम्मेदवारी घोषणा हुई है । मधेशी पत्रकार समाज पर्सा के अध्यक्ष श्रवण प्रसाद साह के सभापतित्व में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेपाल निर्माण व्यवसायी संघ के सँस्थापक अध्यक्ष रामनारायण साह तेली, सलाहकार धु्रव पटेल, रोहित कुमार खड्का, शुभाष द्विवेदी, संघ के पन्नालाल प्रसाद कलवार, नुरुलहोदा अन्सारी, जहुर आलम अन्सारी लगायत स्थानीय सञ्चारकमीर्यों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *